किचन ब्यूटी क्लिनिक -चहरे की समस्याओं से लेकर बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाएं केवल किचन में मौजूद इन चंद चीज़ों से
किचन ब्यूटी क्लिनिक
किचन में मौजूद सब्ज़ियां भी हमारे हुस्न को दोबाला कर सकती है। टमाटर ,प्याज़ और पुदीना से लेकर हल्दी और बेसन भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।
चहरे पर दाग़ धब्बे होना,चहरे का रंग ढल जाना ,कील मुहांसे ,चहरे की झाइयां ,बालों का झड़ना ,सर में खुजली होना,आदि सभी समस्याओं से केवल चंद दिनों में छुटकारा पाएं।
पुदीना
पुदीना हमारी सेहत के लिए बहुत मुफीद है ,यह पेट की जलन को कम करता है। इसके अलावा यह वज़न कम करने में भी सहायक है। पुदीना हमारी Body को Detoxify करता है।
पुदीना हमारे चहरे के दाग़ धब्बों और मुंहासों को पूरी तरह खत्म कर देता है।
चेहरे की रंगत साफ़ करे
पुदीने की पत्तियां उबाल कर खुले मुंह के बर्तन में ठंडी जगह रख दें। रोज़ाना एक चाय की प्याली के चौथाई हिस्से के बराबर या लगभग 3 बड़े चम्मच इस्तेमाल करने से रंग सुर्ख व सफ़ेद हो जायगा। त्वचा खिली खिली दिखने लगेगी।
इसे अगर निहारमुंह (सुबह के समय खली पेट ) इस्तेमाल करें तो बेहतर है।
कील मुंहासों से छुटकारा दिलाये
पुदीना हमारे चहरे से दाग़ धब्बे और मुंहासे खत्म करने में नहीं मददगार है। पुदीने को ख़ालिस सिरके (pure vinegar ) के साथ पीस कर दाग़ धब्बों और मुंहासों पर लगाए।
चंद दिनों के लगातार इस्तेमाल से दाग़ धब्बे बिलकुल साफ़ हो जाएंगे। और कील मुहांसे होना बंद हो जायेंगे
टमाटर
टमाटर के बेशुमार फायदे हैं ,टमाटर में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। यह हमारे जिस्म में खून बढ़ाने ,स्किन को glowing बनाने का काम करता है। टमाटर में bleaching properties होती हैं। यह हमारी स्किन को bleach करने का भी काम करता है।
चहरे को Glowing बनाये
टमाटर को ब्लेंडर में ब्लैंड कर के कपड़े में छान लें। आधा प्याली नींबू का रस और आधा प्याली टमाटर का रस मिलाकर इसमें एक चाय का चम्मच ग्लिसरीन दो चाय के चम्मच rose water मिलालें। यह लोशन रंग साफ करने ,और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए असरदार है।
जिल्द की हिफाज़त
टमाटर हमारे जिल्द की हिफाज़त करता है ,टमाटर में citric एसिड पाया जाता है ,जो bleaching agent के रूप में काम करता है। यह हमारी चहरे की गन्दगी को साफ़ करता है तथा हमारी जिल्द की हिफाज़त करता है।
एक टमाटर को काट कर चहरे पर मलें ,और बीस मिनट बाद धोलें ,यह हमारी जिल्द की हिफाज़त के लिए बेहतरीन है।
अदरक
अदरक में बहुत ज़्यादा औषधीय गुण होते है। इसे वज़न कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है। अदरक में एक महत्वपूर्ण एसिड aristolochic acid पाया जाता है। यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह वज़न कम करने ,immunity power improve करने और कफ और दीगर एलेर्जिस को खत्म करने में सहायक है। इसके अलावा बालों की सभी परेशानियों को जड़ से खत्म करती है।
अदरक का 2-3 इंच का टुकड़ा लें। इसे छील कर उस जगह मसाज करें जहाँ से बाल झड़ते हों। दिन में दो तीन बार यह अमल करें। इसके लगातार पाबन्दी से इस्तेमाल करने से नए बाल उग आएंगे। और बालों का झड़ना बंद हो जाएगा
प्याज़
सिर में होने वाली खुजली के लिए प्याज़ का रास बहुत मुफीद है। एक बड़े कटोरे में इतना प्याज़ का रस लें जो के आपके बालों के लिए काफी हो जाए। इससे सिर का मसाज करें ,एक दिन बाद किसी अच्छे शैम्पू से बाल धोलें। फिर गुनगुने सिरके से सर के उस हिस्से पर मसाज करें जहा खुजली हो रही हो।
Comments
Post a Comment